त्योहारी सीजन से पहले सड़के ठीक करें वरना आंदोलन


कोरबा। शहर में पावर हाउस रोड और नहरपुर के आसपास की सड़क की बदहाली के साथ समस्या बढ़ गई है। आए दिन इसके कारण से गाड़ियों का जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं।
कोरबा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू सोनी ने कहा है कि कोरबा जैसे बड़े शहर के लिए सड़कों का स्तर अच्छा नहीं है। बारिश की लगभग विदाई हो गई है और अभी भी सड़कों पर मुश्किल है। इस वजह से लोग परेशान हैं। व्यापक जनित को देखते हुए कॉर्पोरेशन और प्रशासन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। फैस्टिव सीजन से ठीक पहले अगर सड़कों की तस्वीर अच्छी नहीं होती है तो संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


