
कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत कुचेना मोड पर एजुकुल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। एसईसीएल कुसमुंडा के महा प्रबंधक अरविंद राय और और हसदेव विद्युत संयंत्र के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। कहा गया कि यह केंद्र विद्यार्थियों के लिए बहुत सहायक साबित होगा।
छात्रों को सहूलिया देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें एक अच्छा माहौल देना इस लाइब्रेरी का कांसेप्ट है। पार्षद आरती लखन सिंह, महाप्रबंधक अरविंद राय और अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने उद्घाटन अवसर पर कहा की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगिता लगातार बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को उनकी सहायक सामग्री उपलब्ध कराना बहुत अच्छा प्रयास है। लाइब्रेरी के संचालक दलगंजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिस तरह से शिक्षण पद्धति में परिवर्तन हो रहा है उसके हिसाब से विद्यार्थियों की ज़रूरतें बढ़ रही है। इसी तरह की मांग कोरबा जिले से आने पर यहां पर हमने लाइब्रेरी की शुरुआत की। विद्यार्थियों को सुविधा देना हमारा प्रमुख उद्देश्य होगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रारंभ हुई इस लाइब्रेरी के परिसर में काफी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


