द जागरण टाइम्स, कोरबा, 1अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 (SHS 2026) 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक” मनाया जा रहा है।इसी अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय करतला में 01 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता पाठशाला- युवा फॉर स्वच्छता” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ ने सामूहिक स्वच्छता शपथ ली। शपथ के पश्चात महाविद्यालय में “स्वच्छता पाठशाला – युवा फॉर स्वच्छता” थीम पर सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मृगेश कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर डॉ. विजय शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रभा शंकर यादव, प्रो. मनीषा मिंज टोप्पो, डॉ. सपना मिश्रा, अतिथि व्याख्याता डॉ. स्वप्नील जायसवाल, मंजू पटेल, इंदुकांत कैवर्त, प्रयोगशाला शिक्षक उमाशंकर बंजारे, दीप्ति अंचल, कार्यालयीन स्टॉफ विजय बखला, खगेंद्र यादव, देवेंद्र धीवर, डिगेश्वर राठिया सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।शपथ ग्रहण के पश्चात रा.से.यो. के स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने परिसर में उगी घास-फूस, झाड़ियों की सफाई की तथा आम वृक्ष के पास स्थित चबूतरे की साफ-सफाई की।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक संगीता, गंगोत्री, टिकेश्वरी, तुलेश्वरी, संजना यादव, मिथिला, सुलोचना, श्वेता, जानेश्वरी, लक्ष्मी, श्रेया, प्रीति, मुस्कान, दिव्या पटेल, भूमि डहरवाल, अनुसुईया, ग्रेसी, त्रास कुंवर, दुर्गा, किरण, पुष्पा, अंजू, नोलिता, नागेश्वर, मनीष, बालेश्वर, शिवांश राय, अनमोल, ओम तिवारी, गोविंदा, मंगलेश, कुंदन सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रभा शंकर यादव ने किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



