वूमेन फार्मर कॉन्क्लेव में साझा किया अपने अनुभव
द जागरण टाइम्स, नई दिल्ली। भारतीय किसान संघ के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में वूमेन फार्मर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों मेँ कृषि से जुड़े पुरुष और महिला कृषक शामिल हुए। कॉन्क्लेव में नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश से महिला किसान भी शामिल हुए।

प्रतिनिधि मंडल की मुख्य सदस्य तुता तमांग ने यहां पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि माउंटेन के लो लेवल एरिया में हम लोग ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। रासायनिक खाद को किनारे करते हुए जैविक खाद का उपयोग करने के साथ इसके काफी अच्छे परिणाम हमें खेती में प्राप्त हुए हैं।
इसके साथ ही एनिमल हसबेंडरी जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पालतू पशुओं का पालन, पोषण, स्वास्थ्य, प्रजनन और चिकित्सा जैसी गतिविधियों पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ ईस्ट में ऑर्गेनिक क्रॉप्स को काफी अच्छा बढ़ावा मिलने में सरकार योगदान रहा है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



