द जागरण टाइम्स,उज्जैन। शहर मेँ सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने का विवाद बढ़ गया है। सुबह और फिर दोबारा पुलिस पर पथराव हुआ। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और लाठीचार्ज किया। हमले में एक महिला थाना प्रभारी घायल हुईं।खबर है की मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जाना है। यह कदम सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर उठाया गया है।प्रदीप शर्मा के मुताबिक, मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी की सहमति व सहयोग से यह हिस्सा हटाया जा रहा है।
खबर यह भी थी कि मुस्लिम समाज ने खुद तोड़ना शुरू किया।कलेक्टर रोशन कुमार ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण अभियान में लोगों, धार्मिक संगठनों और समुदायों का सहयोग अब तक की सबसे सकारात्मक बात है। क्षत्रिय चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा भी इसी पहल के तहत हटाया जा रहा है।
पुलिस ने 10 लोगों पर FIR की है, जिनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी की जानकारी अभी नहीं है। शांति भंग करने की कोशिश में जिले के बाहर से आए 5 लोगों को सीमा पर ही गिरफ्तार किया गया है। अफवाह और भड़काऊ पोस्ट करने वाले कुछ कंटेंट क्रिएटर्स पर भी कार्रवाई हो रही है। पूरा इलाका घेराबंदी में है और CCTV व ड्रोन से निगरानी हो रही है। आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी है। छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाज़ार पूरी तरह बंद है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



