आकर्षक आरती और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय 18 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा लगातार 18वें वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। माता के दर्शन, मनमोहक आरती और प्रसाद ग्रहण करने के लिए हरदीबाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

नवरात्र के दौरान पंडाल में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।समिति द्वारा नवरात्र के प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक उत्साह को बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें आकर्षक रंगोली, जादूगर कुनाल का जादू शो, डांस प्रतियोगिता, जस जागरण और झांकियां प्रमुख हैं। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंच रहे।पंडाल में आयोजित होने वाली मां दुर्गा की आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मांदर की थाप के साथ ऑर्गन, नगाड़े सहित अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर होने वाली आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।आरती के पश्चात समिति की ओर से श्रद्धालुओं को स्पेशल वैरायटी का प्रसाद दिया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर भी विशेष आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर और कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा। आचार्य हीरालाल पांडेय, सुरेंद्र राठौर, सूर्या यादव, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर, तरुण डिक्सेना, रमेश राठौर, जयप्रकाश राठौर, वीरेंद्र पटेल, डॉ. गणेश प्रभुवा, यशवंत राठौर, व्यास राठौर, आशीष अग्रवाल, कमल श्रीवास, यदुराज राठौर, देवेश शर्मा, राजू गुप्ता, बंटी राठौर, पंडा रमेश दास महंत, आनंद सिंह, महावीर डिक्सेना, हेम साहू, नवल राठौर, रामलाल प्रजापति, यक्ष आदित्य, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, किशोर यादव, कांति राठौर, राजू राठौर, राहुल यादव, रमेश प्रजापति, नितेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, समीर जायसवाल, बिट्टू धुरवा, बॉबी राठौर, संजय राठौर, चंदराम यादव, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, आकाश राठौर, विकास राठौर, प्रवीण गुरुद्वान, दुर्गेश प्रजापति, दीपक पांडे, राहुल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर, राहुल प्रजापति, वैभव ध्रुवा और बाबा यादव सक्रिय है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



