कोरबा: श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में महिला की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ।
रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी का पति मनोज उरांव से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह लापता थी। अब 14 दिन बाद उसका शव सेप्टिक टैंक से मिलने और पति के फरार होने से मामले में हत्या कर शव छिपाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



