द जागरण टाइम्स, कोरबा /हरदीबाजार, 11अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात राम प्रसाद मेमोरियल अस्पताल, हरदीबाजार में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
पीड़ित लोगों के प्रति दिखाएं सरोकार
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा मंडल हरदीबाजार के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से नरेश टंडन प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अमरनाथ कौशिक मंडल महामंत्री, प्रभाकर कौशिक , राज ओग्रे , शांतिलाल धीवर , चैतराम बघेल , रामेश्वर यादव , श्रीमती शशिकला राठौर, महेंद्र डिक्सेना, श्रीमती संध्या राठौर एवं श्रीमती भगवती यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



