
द जागरण टाइम्स। कोरबा। नवयुग अधिकारी कर्मचारी छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के आह्वान पर नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को प्रदर्शन का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।संघ ने नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करने का निर्णय लिया है।प्रमुख मांगों में तीन स्तरीय वेतन संशोधन लागू करना, अस्थायी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर स्थायी सेवा का लाभ देना, पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाना, रिक्त पदों पर भर्ती एवं पदोन्नति की व्यवस्था, पुरानी पेंशन योजना (OPS) पुनः लागू करना तथा कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है।


केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



