TheJagrantimes 9 oct। सुशासन का राज स्थापित करने के लिए सरकार लगातार अपनी प्रतिबद्धता के हिसाब से काम कर रही है। विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों से अपेक्षा है कि वह अपना दायित्व बेहतर तरीके से निर्वहन करें। कोरबा जिले के कुछ इलाकों में व्यवस्था बेहतर नहीं है। कोरकोमा के संकुल शैक्षिक समन्वयक कृष्ण कुमार दिवाकर और प्रधान पाठक आनंद तिवारी को इसीलिए ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर जितेंद्र साहू ने नोटिस जारी किया है। 2 दिन के भीतर उन्हें इसका संतोष जनक जवाब देना होगा। जानकारी के अनुसार ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने संबंधित संकुल और स्कूल का का निरीक्षण किया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर और प्रधान पाठक अपने विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इस बारे में किसी को सूचना नहीं थी। इसे गंभीरता से लिया गया। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने कहा है कि हर किसी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



