विभिन्न प्रदेश से आ रहे हैं कवि
द जागरण टाइम्स,कोरबा 18अक्टूबर।शारदीय नवरात्र पर बांकी मोंगरा के जंगल साइड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इस सांस्कृतिक संध्या में हास्य कवि अपनी रचनाओं और व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं को हंसाने – गुदगुदाएंगे।कार्यक्रम में बिलाईगढ़ से बंशीधर मिश्रा, धरसीवा से ऋषि वर्मा, खरसिया से प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन बाके बिहारी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।

चारों कवियों की मौजूदगी में हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन से भरपूर शाम सजने की उम्मीद है।सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जंगल साइड, बांकी मोंगरा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासियों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



