द जागरण टाइम्स l 17 अक्टूबर 2026।धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र में तीन दिनों से ग्रामीणों पर हमले कर रहे तेंदुए ने शुक्रवार को चार वर्षीय सुहानी मरकॉम पर हमला कर दिया।बेटी को बचाने के लिए उसके पिता सुरेश मरकाम तेंदुए से भिड़ गए। करीब छह से आठ मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ।शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सी की मदद से घेराबंदी की और जाल फेंककर तेंदुए को पकड़ लिया।बाद में उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। वहीं, तेंदुए के पहले के हमले में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल सफारी भेजा गया है।विशेषज्ञ चिकित्सक उसकी जांच और निगरानी कर रहे हैं। उसके बदले हुए व्यवहार को देखते हुए रेबीज समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



