द जागरण टाइम्स, कोरबा । महानदी व्यावसायिक परिसर निहारिका में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लिटिल मंचकिन किंडर गार्डन स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ गणेश उत्सव पंडाल में पहुंचकर भगवान का दर्शन किया।पूजा पंडाल में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगातार पहुंच बनी हुई है। उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लिटिल मंचकिन किंडर गार्डन स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने निदेशक कविता तिवारी के मार्गदर्शन में गणेश उत्सव स्थल का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की । बच्चों ने उत्साह के साथ यहां भगवान का जय घोष किया। प्राचार्य पूजा लांबा ने बताया कि व्यवहारिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कृति, परंपरा और विभिन्न उत्सवों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझ सकें। महानदी गणेश उत्सव समिति के आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका आराधना यादव, तोश्मा उपाध्याय, नीतू सलोनी, रंजीता चौधरी, सर्वधर्म मानव कल्याण समिति के प्रमुख डॉक्टर नागेंद्र नारायण शर्मा और गणेश उत्सव समिति के प्रभारी संजय अग्रवाल उपस्थित थे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



