रायपुर। भारतमाला हाईवे का उद्घाटन होना अभी बाकी है, लेकिन उसकी सड़क पर दरारें पड़ने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। रायपुर-विशाखापत्तनम हाईवे के कांकेर जिले में सरगी और बासनवाही के बीच मौलीपारा के आसपास सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है।
करीब 4,146 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छत्तीसगढ़ के लगभग 125 किलोमीटर लंबे हिस्से में दरारें मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क की अलग-अलग परतों से नमूने लिए। प्रभावित हिस्से की मरम्मत करा दी गई है, लेकिन दरारें आने की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



