द जागरण टाइम्स l 25 अक्टूबर 2026।रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी रायपुर पहुंचे हैं। दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बैठकों और रणनीतिक चर्चा का सघन दौर शुरू होगा। इस दौरे को आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के साथ-साथ पार्टी के ‘मिशन 2028-29’ की जमीन तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
‘मन की बात’ से बैठकों का आगाज
बैठकों का सिलसिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से शुरू होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दौरे से पहले ईरानी ने मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारियों से इंटरनेट मीडिया पर व्यक्तिगत प्रचार के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने को कहा है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



