द जागरण टाइम्स l 30 अक्टूबर 2026।बिलासपुर। जेल से रिहा हुए आरोपी का स्वागत करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर निवासी सक्षम ध्रुव और साहिल केंवट को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उनके कब्जे से थार वाहन जब्त कर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में रहने वाला सक्षम ध्रुव दुर्गा विसर्जन के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। इसी दौरान लेनदेन के विवाद में उसने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।






