द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026।कोरबा। विजयादशमी पर रावण दहन के बाद मुड़ापार बाजार के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार है। वारदात मुड़ापार बाजार के निकट रावण दहन मैदान के पीछे बस्ती में एक पुराने पेड़ के पास रात करीब 10:45 बजे हुई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



