ऐसे ही लोग नहीं करते वर्दी का सम्मान
द जागरण टाइम्स, एमपी मैहर 18अक्टूबर । माँ शारदा शक्ति पीठ में चल रहे नवरात्रि मेले में एक महिला पुलिसकर्मी ने खाकी वर्दी के पीछे छिपी मानवता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया कि जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
भीड़ के बीच सीढ़ियां चढ़ते समय एक महिला श्रद्धालु अचानक अचेत हो गई। मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने बिना देर किए उन्हें अपने कंधे पर उठाया और स्वास्थ्य विभाग के शिविर तक पहुंचाया।समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत में सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ हैं। महिला श्रद्धालु एवं उनके परिजनों ने मैहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।महिला पुलिसकर्मी के इस जज्बे ने साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, जरूरत के वक्त सहारा भी बनती है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



