लोहिया सभागार में आयोजन के लिए हुई बैठक
द जागरण टाइम्स, चित्रकूट 17अक्टूबर। राष्ट्र ऋषि भारत रत्न नानाजी देशमुख की 110वीं जन्मतिथि शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु उद्यमिता विद्यापीठ के लोहिया सभागार में बैठक आयोजित की गईं। तीन दिवसीय कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में साधू संत,दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अभय महाजन, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे, पूर्व PWD राजयमंत्री यूपी चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,मझगंवा SDM महिपाल सिंह गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ही आम जन मानस की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों को हर दृष्टि से समुन्नत करने के लिए नानाजी देशमुख ने एक विशिष्ट प्रकल्प की रचना की और इसके माध्यम से विकास के आयामों पर काम शुरू कराया। सामूहिक प्रयासों से काफी अच्छी तस्वीर खड़ी हुई है। इसलिए उनके योगदान को बड़े स्तर पर रेखांकित किया गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



