परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कहा- खेल से अनुशासन जरुरी
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय, 6अक्टूबर । शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल के मैदान में मिली सीख जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करती है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि साहू, छोटेलाल पटेल, श्रवण यादव सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर अनिल पांडे, श्री दुबे एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



