विनोद उपाध्याय, द जागरण टाइम्स हरदीबाजार कोरबा । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले के सेक्टर मुड़ापार के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन का उत्सव कार्यक्रम उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, माताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवाभाव को सम्मान देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और बच्चों के प्रारंभिक विकास में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल और पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के संस्कार, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई दुर्गेश कश्यप, सरपंच ग्राम पं. मुड़ापार श्रीमति सिल्की कुंवर सिंह राज,भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर कौशिक, लक्ष्मी श्रीवास, टीकानंद पांडेय, अजय धीवर, श्याम धीवर जी एवं रामबिहारी राठौर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सहभागिता रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उषा साहू, बसंत कुर्रे, हीरा रात्रे, अमृत रात्रे, राखी, पुस्तिका, उत्तरी, अनिता, संगीता राठौर, सीता चौहान, सरिता लदेर, बद्रिका कौशिक, शकुंतला, शुभद्रा चंद्रमा, आंगनबाड़ी सहायिकाओं में मोनिका राज, मंजूषा राज, उषा श्रीवास, सुदामा साहू, खेमौती साहू, अनिता चंदेल एवं रामप्यारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मितानिन श्रीमती गायत्री सारथी की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल एवं संस्कार से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं माताओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा साहू ने किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती भगवती साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



