
द जागरण टाइम्स। अयोध्या, 1 अक्टूबर। अशोक सिंहल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर के पांचवें एवं अंतिम दिन शिविर में कुल 170 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व आवश्यक उपकरण दिए गए। कुल 569 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। शिविर के पांच दिनों में कुल 115 को कृत्रिम अंग, 20 को हाथ व 35 लाभार्थियों को कैलिपर का वितरण किया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों को 25 ह्वीलचेयर, 50 ट्राईसाइकिल, 75 को कान से सुनने की मशीन व 100 लोगों को एक एक जोड़ी बैसाखियां वितरित की गईँ। कुल 700 लोगों का नेत्र परीक्षण करने के बाद 569 लोगों को चश्मों का वितरण किया गया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



