।द जागरण टाइम्स, बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त देय भुगतान के चेक प्रदान किए गए।मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।सेवानिवृत्त होने वालों में कैलाश चंद्र साहू, महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय; अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग; विश्वजीत मोइत्रा, उप महाप्रबंधक (उत्खनन), आंतरिक अंकेक्षण विभाग; राजेंद्र कुमार गुजर, सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग; मुनिराम सतनामी, कार्यालय अधीक्षक, निदेशक (मानव संसाधन) सचिवालय; शुभेंदु चटर्जी, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक, ए-1 गुणवत्ता नियंत्रण विभाग; मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा विभाग; वृन्दावन, सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग तथा तपोधन मिश्रा, फोरमेन इंचार्ज, ग्रेड-ए-1, इंदिरा विहार सब-स्टेशन शामिल रहे।इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान, अनुभव और कार्यकौशल से ही कंपनी ने सफलता के विभिन्न मुकाम हासिल किए हैं। उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्त कर्मियों ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसईसीएल में कर्मचारियों में कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना है। अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कंपनी की प्रगति के लिए कार्य करते हैं।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रस्तुत करने के साथ ही सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



