द जागरण टाइम्स।उत्तर प्रदेश । उत्तर प्रदेश के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक बस अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 9 लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में बस के AC में स्पार्क या धमाके के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



