द जागरण टाइम्स, अयोध्या। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर निर्माण से जुड़ी प्रमुख कंपनी एलएनटी की ओर से परंपरागत रूप से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।पूजा-अर्चना के दौरान भगवान विश्वकर्मा से निर्माण कार्यों की सफलता, श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा तथा कार्यों के निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की कामना की गई।
इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एलएनटी के अधिकारी, कर्मचारी और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने भी पूजा में सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हुए इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ निर्माण कार्य में योगदान देने वाले तकनीकी विशेषज्ञों, अभियंताओं, श्रमिकों और कर्मचारियों की भूमिका को रेखांकित किया गया।




केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



