
आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, पूर्व बदमाशों, फरार आरोपियों एवं लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।🔴 एक दिन में 105 के विरुद्ध कार्रवाई➡️ 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।➡️ 10 स्थायी वारंट तामील कर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।➡️ 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।➡️ 02 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।🟩 कुल कार्रवाई — 10550 गिरफ्तारी वारंट + 10 स्थायी वारंट + 43 लंबित अपराध + 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई = 105🛡️ गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतागणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं पूर्व बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। फरार आरोपियों, वारंटियों तथा अपराध एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।👮♂️ पुलिस की अपील“गणेश उत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।”कोरबा पुलिससजग कोरबा – सतर्क कोरबा

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



