
द जागरण टाइम्स, कोरबा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, पूर्व बदमाशों, फरार आरोपियों, वारंटियों एवं लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक दिन में कुल 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी तरह 10 स्थायी वारंट तामील करते हुए लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए असामाजिक तत्वों और पूर्व बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों, वारंटियों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


