द जागरण टाइम्स, कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए मनोज राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।मनोज राठौर की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे सूचना के अधिकार अधिनियम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनोज राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में RTI प्रकोष्ठ कोरबा जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।नियुक्ति पर मनोज राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। जनहित और संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



