
द जागरण टाइम्स, अयोध्या,13 सितम्बर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने आज स्मारक स्तम्भ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह निर्माण पूर्णता की ओर है।

इसके अलावा उन्होंने प्रभु रामलला के पुराने अस्थायी मन्दिर के सुन्दरीकरण कार्य का भी गहनता से निरीक्षण किया

इसके पश्चात चेयरमैन श्री मिश्रा ने श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में निर्माण और अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की और विस्तार से विमर्श किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



