
द जागरण टाइम्स, अयोध्या ,13 सितंबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर कीयज्ञशाला में आज भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से नित्य पंचायतन यज्ञ प्रारंभ हो गया है। अनवरत चलने वाले इस यज्ञ के पहले दिन के यजमान ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले सपत्नीक थे। अलग अलग दिनों में भिन्न यजमान की योजना है।
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया विभाग के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि यज्ञ प्रातः आठ से बारह बजे तक चला। पंचायतन यज्ञ में भगवान विष्णु समेतपांचों देवताओं प्रथम पूज्य श्री गणेश, सूर्य, शिव एवं मां शक्ति की अर्चना की गई और उनके नाम की आहुतियां डाली गईं। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर काफी अच्छा वातावरण का निर्माण हुआ है। अयोध्या क्षेत्र के साथ ही विभिन्न स्थान से भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा भी यज्ञ स्थल की परिक्रमा की जा रही है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



