जयपुर। राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। जिसमें जयपुर सहित 6 नगर निगमों और कई अन्य निकायों में वोटिंग हुईं । राजस्थान के 147 शहरी निकायों में दूसरे चरण में लोगों ने वोट डालें। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी तरफ सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रबंध किए गए। पर्याप्त संख्या में ऑब्जर्वर और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई। किसी भी क्षेत्र में परेशानी ना हो इसके हिसाब से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किया गया। वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम खराबी, छुटपुट नोकझोंक और हंगामे की खबरें भी मिली हैं। हालांकि इन चीजों को दूर कर लिया गया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



