महिला के भागने की कोशिश के बाद राज खुला
जबलपुर । शादी के नाम पर एक युवक से रकम ऐंठने के लिए तीन शातिर लोगों ने जाल बिछाया। पहले से शादीशुदा महिला को अविवाहित बताकर उसका युवक के साथ विवाह करा दिया। विवाह के कुछ दिनों बाद ही जब महिला ने घर से भागने का प्रयास किया तो उस पर संदेह गहराया। पूछताछ में उसने शादीशुदा होने के साथ ही गर्भवती होने का पता चला। मामले में जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस ने जांच के बाद महिला सहित चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला रजिस्टर्ड करने के साथ तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है।


केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


