साइबर पुलिस की पहल: 110 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए
कोरबा। आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना एवं जिले के विभिन्न थाना-चौकियों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी सहायता के माध्यम से अलग-अलग जिलों एवं राज्यों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया। बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus सहित विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।पुलिस के अनुसार बरामद 110 मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20.03 लाख रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कोरबा पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा ने पिछले आठ महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके स्वामियों को वापस दिलाए हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



