कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अग्रवाल संगठन द्वारा ‘अग्र महाकुम्भ 2026—सेवा, शक्ति और सामर्थ्य’ का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को अम्बिकापुर में किया जाएगा। इसी अवसर पर 10वें अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल करेंगे।
आयोजन में देशभर से अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, समाजसेवी, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल होंगी।प्रान्तीय चेयरमैन अशोक मोदी ने बताया कि महाकुम्भ का उद्देश्य सामाजिक एकता, संगठन विस्तार, सेवा कार्यों और नई पीढ़ी की सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में महिला एवं युवा सत्र, सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर मंथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। वहीं समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों को अग्र अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ अग्रवाल सभा अम्बिकापुर एवं संभागीय अग्रवाल महासभा सरगुजा की सहभागिता रहेगी। श्री मोदी ने देशभर के अग्रबंधुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



