Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
कोंडागांव। देशभर में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के हिर्री और भुमका गांव में दशहरा मनाने की परंपरा कुछ अलग है। यहां रावण के पुतले को जलाने के बजाय उसका वध किया जाता है। इतना ही नहीं, रावण की नाभि से निकलने वाले लाल गुलाल के घोल को अमृत का प्रतीक मानकर ग्रामीण तिलक लगाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। स्थानीय आस्था और मान्यताओं से जुड़ी यह परंपरा चार दशक से भी अधिक समय…
ऐसे ही लोग नहीं करते वर्दी का सम्मान द जागरण टाइम्स, एमपी मैहर 18अक्टूबर । माँ शारदा शक्ति पीठ में चल रहे नवरात्रि मेले में एक महिला पुलिसकर्मी ने खाकी वर्दी के पीछे छिपी मानवता का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया कि जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। भीड़ के बीच सीढ़ियां चढ़ते समय एक महिला श्रद्धालु अचानक अचेत हो गई। मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने बिना देर किए उन्हें अपने कंधे पर उठाया और स्वास्थ्य विभाग के शिविर तक पहुंचाया।समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत में सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ हैं। महिला श्रद्धालु एवं…
विभिन्न प्रदेश से आ रहे हैं कवि द जागरण टाइम्स,कोरबा 18अक्टूबर।शारदीय नवरात्र पर बांकी मोंगरा के जंगल साइड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस सांस्कृतिक संध्या में हास्य कवि अपनी रचनाओं और व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं को हंसाने – गुदगुदाएंगे।कार्यक्रम में बिलाईगढ़ से बंशीधर मिश्रा, धरसीवा से ऋषि वर्मा, खरसिया से प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन बाके बिहारी अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे। चारों कवियों की मौजूदगी…
थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की सख्ती, त्योहारों में शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई द जागरण टाइम्स, दीपका /कोरबा 18अक्टूबर। कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दीपका पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। लंबित प्रकरणों में आरोपियों की धरपकड़ के साथ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में दीपका पुलिस ने 14 वर्ष पुराने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार आरोपी सागर गोस्वामी सहित कुल पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस की…
समझाइश के बाद भी नहीं सुधरा व्यवहार जागरण टाइम्स, रायगढ़ 18 अक्टूबर । महिला थाना में 25 वर्षीय युवती द्वारा गांव के मनीष राठिया (30 वर्ष), पिता चकबंदी राठिया के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी दिशा मैदान के लिए जाने वाली गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ एवं अशोभनीय हरकतें करता था। इस संबंध में ग्रामीणों एवं बीडीसी द्वारा उसे समझाइश भी दी गई थी, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे वह घर के पास जंगल में दिशा…
कोरबा। सामाजिक सेवा, सेवा भाव एवं बेटियों के सम्मान के संकल्प को साकार करते हुए आज कृष्ण पालनहार जन सेवा समिति द्वारा कोरबा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम गढ़ उपरोरा में 151 कन्याओं के लिए भव्य कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार स्वरूप शैक्षणिक स्टेशनरी किट एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई।इस पुनीत आयोजन का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में सेवा एवं संस्कार की भावना को…
, गुजराती समाज के सदस्यों ने की देवी भगवती की सामूहिक आरती द जागरण टाइम्स, कोरबा, 18 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी कोरबा में शारदीय नवरात्र पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन की ओर अग्रसर है। अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसी कड़ी में गुजराती समाज के जलाराम मंदिर में विशेष हवन-पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग…
राष्ट्रीय कार्यशाला में जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा ने लिया हिस्सा द जागरण टाइम्स, कोरबा 18अक्टूबर।उल्लास–नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वर्ष 2027 तक असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान में कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विद्यार्थियों को असाक्षर व्यक्तियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को 10 असाक्षरों को पढ़ाने पर बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक देकर प्रोत्साहित करने की व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और साक्षरता संबंधी शोध निष्कर्षों की…
आकर्षक आरती और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय 18 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा लगातार 18वें वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। माता के दर्शन, मनमोहक आरती और प्रसाद ग्रहण करने के लिए हरदीबाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दौरान पंडाल में सुबह से लेकर देर…
संस्कृति विभाग का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को मौका द जागरण टाइम्स, चित्रकूट 18अक्टूबर। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट पर अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के दूसरे दिन अतिथि पूज्य संत रामहृदय दास जी महाराज महंत रामायणी कुटी, नन्हे राजा हेमराज चौबे राजा साहब, यूपी के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सद्गुरु सेवा संघ की ट्रस्टी डॉ इलेश जैन, मयंक चांदीवाल डीएफओ सतना, सुधांशु यादव डीएफओ शिवपुरी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर मिश्रा, अतुल प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। राघव प्रयाग घाट पर 19 अक्टूबर तक चलने वाले सात दिवसीय…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
