द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026। राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक IPS अंकिता शर्मा नीली साड़ी पहने शस्त्र की पूजा करते हुए दिखाई दी है। विजयादशमी पर अंकिता शर्मा का AK-47 से फ़ाइरिंग करते हुए वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही उनका यह अंदाज आम पुलिस वालों से अलग दिखाई दे रहा है।
इस कार्यक्रम में अंकिता शर्मा के साथ उनके वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में हथियारों की और साथ ही पुलिस वाहनों की भी पूजा की गई। आम तौर पर अंकिता शर्मा वर्दी में दिखाई देती है लेकिन इस वीडियो में उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उनका यह अंदाज शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बना हुआ है। वीडियो में भारतीय पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक हथियार की यह झलक समारोह को काफी आकर्षक बना रही है।
विजयदशमी के त्योहार के चलते रायपुर में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने पूरे रीति-रिवाज के साथ पुलिस वाहनों और हथियारों की पूजा की। साथ ही पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने माता शक्ति की पूजा के साथ हवन करके हथियारों और वाहनों की पूजा की। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कामना भी की। इस कार्यक्रम में पुलिस का बल, गौरव ,अनुशासन का मेल दिखाई दिया है। साथ ही बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया है।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी अमित तुकाराम कांबले के साथ पुलिस उपायुक्त राबिन्सन गुरिया, स्मृतिक राजनाला, डॉ. अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और तारकेश्वर पटेल सभी अधिकारी शामिल रहे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निमिषा पांडेय, सहायक पुलिस कमिश्नर सतीश ठाकुर और निलेश द्विवेदी व सीमा अहिरवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रक्षित निरीक्षक अनीश कुमार सारथी के साथ कमिश्नरेट के अन्य पुलिसकर्मी, अधिकारी और शहर के कई गणमान्य नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



