द जागरण टाइम्स, नई दिल्ली 16 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, उदय भानु चिब सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की आज शाम 5 बजे इंदिरा भवन दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में आंदोलन को गति देने कई अहम फैसले लिए गए।इस बैठक में छत्तीसगढ़ कोरबा जिले की यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अवंतिका तिवारी भी उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण बैठक में उनकी मौजूदगी से छत्तीसगढ़ के युवा नेतृत्व की भागीदारी प्रमुखता से सामने आई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



