नवरात्र की बिखरी छटा दुर्गा पूजा मंडप में पहुंचकर आशीर्वाद लिया पूर्व एमएलए पुरुषोत्तम ने
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, 16 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र पर हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां आदिशक्ति जगदंबा की प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। पंचमी पर कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रतिनिधि रमेश अहीर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर एवं राजाराम जायसवाल ने दुर्गा पंडाल पहुंचकर मां जगत जननी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। प्रतिदिन पूजा-अर्चना आचार्य पंडित हीरा महाराज के मार्गदर्शन में पंकज धुर्वा, पप्पू राठौर एवं रमेश राठौर सप्तणिक कर रहे हैं। सायं 7:30 बजे से मलगांव की मानस मंडली के देव सिंह गौंटिया, रघुवीर सिंह, पवन यादव, बालकृष्ण सोनी एवं छोटू यादव सहित अन्य सदस्यों द्वारा मादर, निशान, झांझ और मंजीरे की मधुर थाप के बीच मां की महाआरती से पंडाल भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठता है।आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आचार्य हीरालाल पांडेय, सुरेंद्र राठौर, सूर्या यादव, दुर्गेश डिक्सेना, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर, तरुण डिक्सेना, जयप्रकाश राठौर, वीरेंद्र पटेल, डॉ. गणेश प्रभुवा, यशवंत राठौर, ब्यास राठौर, आशीष अग्रवाल, कमल श्रीवास, यदुराज राठौर, देवेश शर्मा, राजू गुप्ता, बंटी राठौर, पंडा रमेश दास महंत, आनंद सिंह, महावीर डिक्सेना, हेम साहू, नवल राठौर, रामलाल प्रजापति, यक्ष आदित्य, विनोद उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, किशोर यादव, कांति राठौर, राजू राठौर, राहुल यादव, रमेश प्रजापति, नितेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, समीर जायसवाल, बिट्टू धुर्वा, बॉबी राठौर, संजय राठौर, चंदराम यादव, बबला मरकाम, विकास कंवर, प्रताप कंवर, परमेश्वर निर्मलकर, आकाश राठौर, विकास राठौर, प्रवीण गुरुद्वान, दुर्गेश प्रजापति, दीपक पांडेय, राहुल डिक्सेना, विक्की यादव, राहुल राठौर, शिवम जायसवाल, शिवा राठौर, वैभव राठौर, राहुल प्रजापति, वैभव धुर्वा एवं बाबा यादव सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता बनी हुई है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



