9 दिन तक कई कार्यक्रम होंगे बस स्टैंड में
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदी बाजार विनोद उपाध्याय, 12अक्टूबर। शक्ति की उपासना का पर्व आसान नवरात्र कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से आस्था पूर्वक मनाया जा रहा है। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा 18वें वर्ष में शारदीय मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा- हुईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। अगले 9 दिन तक दर्शन पूजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान यहां संपन्न होंगे। नवरात्र उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रंगोली प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, आर्केस्ट्रा, जस जागरण, झांकी, जादूगर का कार्यक्रम और दशहरा उत्सव प्रमुख हैं। इन आयोजनों के चलते बस स्टैंड हरदीबाजार का दुर्गा पूजा उत्सव आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।समिति के दुर्गा पूजा आयोजन की एक खास पहचान मांदर की थाप के साथ होने वाली आरती है। आरती के दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु माता की आराधना करते हैं। प्रतिदिन आरती के बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं को खीर, पूड़ी, खिचड़ी, जलेबी, हलवा और चना सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए जाते हैं। लगातार 18 वर्षों से आयोजित हो रहा यह उत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन गया है

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



