द जागरण टाइम्स, एमपी सिवनी। ठंड के मौसम में बहुत बड़े हिस्से में लोगों के द्वारा उपयोग में ले जाने वाले सीताफल के संग्रहण पर मध्य प्रदेश के एक हिस्से में बेन कर दिया गया है । वनमंडल अधिकारी, उत्तर सिवनी वनमंडल द्वारा वनक्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सीताफल संग्रहण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, उत्तर सिवनी वनमंडल के अंतर्गत जिन वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण किया जाता है, उन समस्त वनक्षेत्रों को अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए सीताफल संग्रहण हेतु निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।मध्यप्रदेश वन उपज (जैवविविधता का संरक्षण और पोषण कटाई) नियम, 2005 के नियम 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि तक संबंधित वनक्षेत्रों से सीताफल का संग्रहण प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध वनक्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दृष्टि से लागू किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर छह माह तक के कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



