बिलासपुर। इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग और बदमाश दिखाने की सनक युवाओं में बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड से सामने आया है, जहां एक बदमाश ने चाकू और पिस्टल के साथ अपनी कई तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दीं। हथियारों के साथ खींची गई तस्वीरें अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाला युवक पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इंटरनेट मीडिया पर उसने अलग-अलग अंदाज में चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें खींचकर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया पर अपनी धाक जमाना और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



