पीआईसी सदस्य अरुनीश ने जिला प्रशासन से मांग की
द जागरण टाइम्स, कोरबा/दीपका, 7अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले कोयलांचल दीपका में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग एक बार फिर सामने आई है। नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी ‘दादा भाई’ ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर दीपका से चार प्रमुख मार्गों पर नियमित सिटी बस अथवा यात्री बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
पार्षद का कहना है कि दीपका क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं और यहां से प्रतिदिन श्रमिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों का विभिन्न शहरों और कस्बों की ओर आवागमन होता है। ऐसे में सुलभ, सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।इन चार मार्गों पर बस सेवा की मांगपार्षद अरुणीश तिवारी ने कलेक्टर से जिन प्रमुख मार्गों पर बस संचालन शुरू करने का आग्रह किया है, उनमें दीपका–बलौदा बाजार, दीपका–कटघोरा, दीपका–कोरबा और दीपका–पाली शामिल हैं। उनका कहना है कि इन मार्गों पर नियमित यात्री बस सेवा उपलब्ध होने से दीपका सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।पूर्व में भी की जा चुकी है मांगपत्र में पार्षद ने उल्लेख किया है कि सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूर्व में भी प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई थी। हालांकि, उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कलेक्टर से इस विषय को जनसुविधा से जोड़ते हुए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



