कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से महिला सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश प्रस्तुत किया।दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संजय पांडे, महिला जिलाध्यक्ष अरुणा सान्याल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वाकडे, संगठन महामंत्री अखिलेश जायसवाल, महामंत्री अजय शर्मा, महिला महामंत्री प्रिया मिश्रा, नारायण प्रसाद साहू, कृष्णा यादव तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर उपस्थित रहीं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



