द जागरण टाइम्स, धनबाद 5अक्टूबर । कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) के भुगतान को लेकर सहमति बनी है।शनिवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने ठेका श्रमिकों के भुगतान का मुद्दा उठाया। तय व्यवस्था के अनुसार ठेका श्रमिकों को दिवाली 2026 से पहले बोनस का भुगतान किया जाना है।बैठक में स्पष्ट किया गया कि ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान वेतन संहिता, 2019 के बोनस संबंधी प्रावधानों के तहत 8.33 प्रतिशत की दर से किया जाएगा। वहीं, खनन गतिविधियों में लगे ऐसे ठेका श्रमिक, जिनका वेतन बोनस भुगतान के लिए निर्धारित वैधानिक सीमा से अधिक है, उन्हें पूर्व में जारी प्रावधानों और 29 मई 2025 की स्पष्टता के अनुसार परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) का भुगतान किया जाएगा।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



