
जागरण टाइम्स, अयोध्या, 4 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को महाराष्ट्र से पधारीं 52 मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रथम बेला में रंजीनी श्रीजेस मेनन के नेतृत्व में आई इन मातृशक्तियों ने तीन घंटे की स्तुति के उपरान्त भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। तीर्थ क्षेत्र के मीडिया विभाग ने बताया कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद से लगातार न केवल भारत बल्कि विभिन्न देशों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या आना और भगवान का दर्शन पूजन करने का क्रम बना हुआ है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



