
बजरंग चौक से अंबेडकर चौक-भाटापारा मार्ग बदहाल
जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय। 4 अक्टूबर। ; नवरात्रि-दशहरा से पहले सड़क सुधार की चुनौती, पानी छिड़काव की भी दरकारहरदीबाजार। बारिश का मौसम खत्म होते ही हरदीबाजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों की तस्वीर सामने आने लगी है। बजरंग चौक, कॉलेज चौक, अंबेडकर चौक से भाटापारा-उतरदा मार्ग तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रैक्टर, हाईवा सहित भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दिनभर धूल के गुबार उठ रहे हैं। हालात यह हैं कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को धूल के बीच रास्ता तय करना पड़ रहा है, वहीं गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।खास बात यह है कि अब नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार सामने हैं। त्योहारों के दौरान बाजार और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में सड़क की मौजूदा हालत ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों की मरम्मत और धूल नियंत्रण के लिए पानी छिड़काव नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।सड़क पर गड्ढे, धूल के गुबार और जिम्मेदारी का सवालकॉलेज चौक से अंबेडकर चौक के बीच सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालक सड़क के गलत हिस्से में चले जाते हैं, जिससे आमने-सामने टक्कर की आशंका बनी रहती है।दूसरी ओर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की धूल लगातार उड़ रही है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी धूल का सामना करना पड़ रहा है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



