कोरबा, हरदीबाजार, द जागरण टाइम्स । ग्राम पंचायत मुरली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को नई दिशा देने वाले हैं। कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास, विकास सिंह, मुकेश बर्मन, कुनाल आजाद, सरपंच शंकर सिंह कंवर, पूर्व सरपंच दशरथ सिंह कंवर, जयलाल पटेल, गुलशन जायसवाल, मुकेश रात्रे, मंडल अध्यक्ष शेखर पटेल, चित्रपाल श्रीवास, पदूम सिंह कंवर, मनीराम पटेल, डीपी कोर्राम, द्वारिका यादव, पितर सिंह जगत, क्रांति मरावी, जेठसिंह, फिरन कंवर, दादू सिंह कंवर, रामशरण खुसरो, सुनील कंवर, रूकेश पटेल, अनिल पटेल, गोवर्धन पटेल, नंदु पटेल, रमशिला कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



