द जागरण टाइम्स। जयपुर । राजस्थान की 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की गुरुवार को आरक्षण लॉटरी निकली। प्रदेश भर में उपखंड मुख्यालयों पर हुई लॉटरी से सरपंचों के 14403 और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों के लिए आरक्षण तय किए गए। प्रदेश में 7200 महिला सरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी।सरपंचों में एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 पद आरक्षित है। वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21,962 वार्ड एससी, 19117 एसटी और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए हैं।
चार जिलों में सरपंच के सभी 1253 पद एसटी के लिए रिजर्व
चार जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ, सलूंबर में सरपंच के सभी 1253 पद एसटी के लिए रिजर्व है। बांसवाड़ा में सरपंच के 327, डूंगरपुर में 442, सलूंबर में 207, प्रतापगढ़ में 277 पद है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



