
द जागरण टाइम्स, गुवाहाटी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष में श्रद्धालु धार्मिक स्थलों की यात्रा कर दर्शन-पूजन में जुटे हैं। इसी क्रम में असम के गुवाहाटी से करीब 8 किलोमीटर दूर नीलांचल पर्वत पर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 51 शक्तिपीठों में शामिल मां कामाख्या का यह पावन धाम विशेष आस्था और धार्मिक महत्व रखता है।छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक एवं जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के जवाली मंडल प्रभारी तथा अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी सिंह राठौर के साथ गुवाहाटी, असम प्रवास पर हैं। राठौर दंपती ने नीलांचल पर्वत स्थित मां कामाख्या देवी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।इस अवसर पर राठौर दंपती वैदिक विधि-विधान से आयोजित पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए। मां कामाख्या के पावन धाम में की गई यह प्रार्थना प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक सद्भाव और जन-जन के मंगल की भावना को समर्पित रही।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



