द जागरण टाइम्स, कोरबा। औद्योगिक तीर्थ कोरबा में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हर तरह भगवान के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मंच के किंडर गार्डन लिटिल स्कूल के छात्रों का समूह अपनी शिक्षिकाओं के साथ गणेश भगवान के दर्शन के लिए महानदी परिसर पहुंचा। उन्होंने उत्साह के साथ भगवान का दर्शन किया।
विद्यालय की प्राचार्य सुश्री पूजा लांबा ने द जागरण टाइम्स को बताया कि पुस्तकों के साथी बच्चों को अपनी संस्कृति परंपरा और विरासत के बारे में बताना जरूरी है। इसीलिए हम उन्हें गणेश पूजा पंडाल में लेकर आए हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



